khabarilaal news desk
वाराणसी| राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) द्वारा विकसित एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने 23.05.2026 को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी पर बैंकॉक से वाराणसी आई फ्लाइट संख्या IX-215 से पहुंचे दो यात्रियों को रोका।
जांच के दौरान हरे रंग का गांठदार, तेज गंध वाला मिला पदार्थ
यात्रियों के सामान की जांच के दौरान कई पैकेट बरामद किए गए, जिनमें एक हरे रंग का गांठदार, तेज गंध वाला पदार्थ मिला। उक्त पदार्थ की फील्ड परीक्षण किया गया, जिसमें यह गांजा (Cannabis) पाया गया।दोनों यात्रियों के सामान से कुल 19.8 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) बरामद कर जब्त किया गया।
सामान्य गांजा से अधिक होती है इसकी पोटेंसी
बरामद मादक पदार्थ हाइड्रोपोनिक गांजा प्रतीत होता है जिसे मिट्टी के बिना, पोषक तत्वों से युक्त पानी में नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है। इसकी पोटेंसी सामान्य गांजा से अधिक होती है और अवैध बाजार में इसकी अत्यधिक मांग रहती है।
जब्त मादक पदार्थ की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹6.93 करोड़
जब्त मादक पदार्थ की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹6.93 करोड़ है। दोनों यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की आगे की जांच जारी है
Comments (0)