KHABARILAAL NEWS DESK
वाराणसी -- पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की थाना कैंट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला का खोया हुआ बैग बरामद कर उसमें रखे गए छ: लाख रुपए के जेवरात नगदी और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्य से पीड़ित परिवार ने राहत के सांस ली और कैंट पुलिस की सराहना की। मिली
बैग में लक्ष्मी चैन, कान का झुमका सहित छह: लाख रुपए के जेवर व 5,000/नगदी सहित कुछ जरूरी कागजात
जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को शाम 6:00 बजे अभिषेक मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा निवासी वीडीए कॉलोनी चांदमारी की माता सरोज मिश्रा का बैग भोजूबीर क्षेत्र में एक ऑटो से उतरने के दौरान छूट गया था। बैग में लक्ष्मी चैन, कान का झुमका सहित छह: लाख रुपए के जेवर व 5,000/नगदी सहित कुछ जरूरी कागजात था। इस संबंध में चांदमारी निवासी अभिषेक मिश्रा द्वारा 14 मई को थाना कैंट पर गुम हुए बैग के संबंध में तहरीर दिया गया था।
ज्वेलरी की दुकान के सीसीफूटेज कैमरे के जरिए संबंधित ऑटो का नंबर ट्रेस किया गया
जिसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक कैंट शिवाकांत मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए उ0नि0 अभिषेक सिंह व उनकी टीम को लगाया गया। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों के सीसी फूटेज खंगाले तभी भोजूबीर स्थित न्यू स्वर्ण श्री आभूषण भण्डार ज्वेलरी की दुकान के सीसीफूटेज कैमरे के जरिए संबंधित ऑटो का नंबर ट्रेस किया गया। लगातार प्रयास के बाद 17 मई 2026 को कैंट पुलिस टीम ने संबंधित ऑटो चालक फ़ैज़ खान को पकड़ लिया और गुम हुआ बैग, जेवरात ,नगदी व कागजात सहित बरामद कर लिया।
बैग में मौजूद सभी जेवरात,नगदी व कागजात पाए गए सुरक्षित
बैग में मौजूद सभी जेवरात,नगदी व कागजात सुरक्षित पाए गए। जिन्हें पुलिस द्वारा सोमवार को अभिषेक मिश्रा को सुपुर्द कर दिया गया। अपने कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर पीड़ित परिवार ने कैण्ट पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि- भूरि प्रशंसा किया गया।
Comments (0)