Khabarilaal News Desk :

Sampurnanand Sanskrit University में 28 मई 2026 से शुरू होने वाली विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं के लिए सोमवार को गोपनीय प्रपत्रों, उत्तरपुस्तिकाओं और अन्य सामग्री का वितरण शुरू किया गया।

पहले दिन 225 केंद्रों ने प्राप्त किया गोपनीय थैला

गोपनीय थैला वितरण समिति के अध्यक्ष प्रो. महेंद्र पाण्डेय ने बताया कि पहले दिन 225 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय के परीक्षा विस्तार भवन से गोपनीय प्रपत्र और परीक्षा सामग्री प्राप्त की।

370 केंद्रों पर 35,175 छात्र देंगे परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार के अनुसार, 28 मई से 9 जून 2026 तक चलने वाली इन परीक्षाओं में कुल 35,175 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में कुल 370 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी केंद्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों को परीक्षा की शुचिता और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और मर्यादित ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

जिला प्रशासन और पुलिस का रहेगा सहयोग

विश्वविद्यालय ने बताया कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!