khabarilaal news desk:-

फूलपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर रेलवे फाटक के थोड़ी दूर पर डाउन लाइन पर एक पैसेंजर ट्रेन से एक बुजुर्ग महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी । पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार थी।

पैसेंजर ट्रेन के टक्कर से विक्रमपुर गांव के पास 72 वर्षीय एक विधवा सुरसत्ती देवी निवासी छताव की मौत

बताते हैं कि मंगलवार को सुबह 10 बजे सुलतानपुर पैसेंजर ट्रेन के टक्कर से विक्रमपुर गांव के पास 72 वर्षीय एक सुरसत्ती देवी निवासी छताव की मौत हो गई। सूचना पर पहुचे क्षेत्रीय दरोगा प्रदीप यादव शव के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया तो अपराह्न में उसकी पहचान सुरसत्ती देवी के रूप में हुई।  

घर पर अकेली थी और मानसिक रूप से कमजोर थी

उसके दोनों बेटों मुंबई में काम करते है घर पर अकेली थी और मानसिक रूप से कमजोर थी। वह कैसे वहां पहुचे परिजन नही बता पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया। 
उक्त घटना के चलते वाराणसी- जफराबाद रेल मार्ग पर कई ट्रेनों को जगह जगह रोक दिया गया था। जिससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!