khabarilaal news desk

वाराणसी। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, दुर्घटनाएं कम करने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। 

हेलमेट और सीट बेल्ट अभियान को और सख्ती से चलाने के निर्देश

हेलमेट और सीट बेल्ट अभियान को और सख्ती से चलाने के निर्देश दिये गए। शहर के ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। स्कूल वाहनों और ई-रिक्शा संचालन की जांच पर जोर देते हुए पेट्रोल पंप से निकलने वाले रास्तों पर सुरक्षा के इंतजाम किये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर जोर दिया।

500 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त किये जाने के निर्देश

कैंट बस स्टेशन पर रोडवेज बसों द्वारा लगने वाले जाम से आम लोगों को निजात दिलाए जाने हेतु अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर समस्या का निदान किया जाये। बताया गया कि बार-बार यातायात नियमों की अनदेखी करने पर चालान कटवाने वाले 500 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त किये जाने को कहा गया। हाईवे और प्रमुख चौराहों पर एम्बुलेंस व इमरजेंसी रिस्पॉन्स मजबूत करने पर जोर दिया गया। लोगों को केवल चालान नहीं बल्कि जागरूकता अभियान के जरिए नियम पालन कराने पर भी चर्चा हुई।

हाईवे से जुड़े रास्तों पर सुरक्षा के लिए सर्विस रोड बनवाकर ब्रेकर लगवाए जाने हेतु निर्देश

 डीएसओ/डीसीपी को यातायात सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई। पीडब्ल्यूडी द्वारा हाईवे से जुड़े रास्तों पर सुरक्षा के लिए सर्विस रोड बनवाकर ब्रेकर लगवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी को संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिये गये, ताकि जाम और सड़क हादसों को कम किया जा सके।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!