khabarilaal news desk:-

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन में जनपद के दूर ग्रामीण अंचलों से आये फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को स्वयं लेकर उनकी बातों को गम्भीरता पूर्वक सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता पर ध्यान देते हुए समयबद्ध व पारदर्शी ढ़ग से निस्तारण सुनिश्चित कराये, ताकि फरियादी को बार-बार जनपद व तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि निस्तारण संतुष्टिपरक हो, गलत रिपोर्ट लगाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक देखते हुए शिकायतों को समय-सीमा के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों को दिलाया भरोसा, कहा होगा गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों में 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुने और गम्भीर समस्याओं को मौके पर जाकर निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को निस्तारण करने में लापरवाही न बरते, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की आईजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन देखे और लम्बित शिकायतो को अधिकारी स्वयं बात कर तत्काल निस्तारण करें।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!