khabarilaal news desk:-

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को सत्र 2026-27 हेतु तीन व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हुई।

केंद्रों- विश्वविद्यालय स्थित मानविकी संकाय व समाज विज्ञान संकाय में दो पालियों में संपन्न

कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा दो केंद्रों- विश्वविद्यालय स्थित मानविकी संकाय व समाज विज्ञान संकाय में दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें कुल 2049 परीक्षार्थियों में से 1647 उपस्थित एवं 402 अनुपस्थित रहे।

कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

उन्होंने बताया कि पहली पाली (सुबह 08 से 10 बजे तक) में बी.पी.एड. व बी.बी.ए. एवं द्वितीय पाली (अपराह्न 03 से 05 बजे तक) में बी.सी.ए. की परीक्षा हुई। कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी थी। परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी एवं कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने दोनों परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थी की दर्ज की गई बायोमैट्रिक उपस्थिति

प्राक्टोरियल बोर्ड एवं उड़ाकादल के सदस्यों के निगरानी में कड़ाई के साथ नकल विहीन प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। गौरतलब है कि इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थी की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। प्रवेश परीक्षा में स्मार्ट वाच, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!