khabarilaal news desK
वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के साथ-साथ पशुपालन विभाग, नलकूप विभाग, नलकूप खंड चंदौली विभाग,लघु सिंचाई विभाग,बंधी प्रखंड, लघु डाल नहर, दुग्ध शाला विकास, रेशम विभाग, सिंचाई खंड जौनपुर, उद्यान विभाग, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, विद्युत विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, वन विभाग, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग,सहायक निदेशक मृदा परीक्षण, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि एवं जनपद के समस्त विकास खण्डों से प्रगतिशील कृषकों द्वारा सहभागिता किया गया।
समस्त विकासखण्ड के राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध कराया जा चुका सामान्य बीज
मंच का संचालन उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल द्वारा किया गया।कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य सहायतित नि:शुल्क तिलहन, बीज मिनी किट, वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजना, मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम योजना, आत्मनिर्भरता मिशन पल्सेज योजना, आईसीडीपी चावल योजना, नेशनल फूड सिक्योरिटी एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत फसल तिल, अरहर, मूंग, उर्द, ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कोदो आदि के बीच में लिखित एवं फसल ढैचा, धान अरहर,मूंग,उर्द आदि के सामान्य बीज वितरण के बीज समस्त विकासखण्ड के राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध कराया जा चुका है।
अधिक से अधिक सोलर पंप की कराई जाए बुकिंग
जिसका वितरण ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ई- लॉटरी द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से कराया जा रहा है। इस संबंध में कृषकों को अधिक से अधिक जोड़ने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही कृषको से अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक सोलर पंप की बुकिंग कराई जाए जिससे कि कृषि विभाग द्वारा 90% तक अनुदान प्राप्त कराया जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा क्षेत्र में पशुओं के लिए एंबुलेंस सुविधा के बारे में अवगत कराया गया तथा बताया गया जिसका टोल फ्री नंबर 1962 है।
पशुओं के इलाज के लिए उनके घर पर जाएगी एंबुलेंस
जिस पर डायल करने पर पशुओं के इलाज के लिए उनके घर पर एंबुलेंस जाएगी तथा पशुओं का इलाज नि:शुल्क इलाज किया जायेगा।स्टिकी ट्रैप यह कार्डबोर्ड या प्लास्टिक की चादर पर विशेष चिपकने वाले पदार्थ से बना होता है जो उड़ने वाले कीटों को आकर्षित कर उन पर चिपका देता है जो कई रंग में होती है। पीली स्टिकी ट्रैप सफेद मक्खी इफेक्ट्स लीफ माइनर जैसे कीटों को नियंत्रित करती है। उप कृषि निदेशक द्वारा किसान दिवस में आए हुए सभी विभागों के अधिकारियों एवं प्रगतिशील कृषकों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा किया गया।
Comments (0)