वाराणसी ।जिलाधिकारी के निर्देश पर वाराणसी के विकास खंड पिंडरा के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण शनिवार को बीडीओ देवेंद्र सिंह ने किया।
किसान क्रेडिट कार्ड एवं फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसानों को बीज, खाद, उर्वरक व कृषि यंत्रों पर अनुदान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने एवं फसल क्षति पर मुआवजा प्राप्त करने के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है।
12 किसानों की पूर्ण हुई रजिस्ट्री
शिविर में कुल 46 किसानों में से मात्र 12 किसानों की रजिस्ट्री पूर्ण हुई, जबकि 15 किसानों के नाम आदेश में दर्ज पाए गए। 6 किसानों के नाम में मिसमैच होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। शेष किसानों को शीघ्र रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए गए।
ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रवीण कुमार सिंह, एडीओ कृषि राहुल यादव, ग्राम प्रधान प्रेमा देवी, लेखपाल धीरज सिंह ,पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

Comments (0)