वाराणसी ।सिंधोरा थाना क्षेत्र के बूची में होली के त्योहार पर अश्लील गाने बजाने का विरोध करने पर मारपीट कर हत्या करने में आरोपित युवक को पुलिस ने रविवार को धर दबोचा।
सिन्धोरा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि 4 मार्च को ग्राम बूँची में होली के दौरान डीजे पर अश्लील गाने बजाने का विरोध करने पर विवाद हुआ,था जिस दौरान आरोपितों द्वारा मारपीट की गई थी। मारपीट की घटना के दौरान त्रिलोकी राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई थी।
धारा 3(5),191(2), 115(2), 351(2), 352, 333,117(2), 105 बी.एन.एस. से संबंधित मुकदमे में आरोपित संदीप कुमार निवासी बूँची को सिंधौरा–फूलपुर मार्ग स्थित बसंतपुर पुलिया के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया।बताते चलें कि उक्त प्रकरण में पुलिस ने पहले ही नामजद अभियुक्तगण नरमू , मुन्नालाल, राज एवं हरिगोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Comments (0)