वाराणसी।आविष्कार फाउंडेशन, आरोहन एवं राजपूत स्पोर्ट्सके संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल के चार जिलों—वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और भदोही—की छात्र टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर लड़कियों एवं लड़कों दोनों वर्गों के रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए।

लड़कियों के वर्ग में ( BCC)और(JPCA)खेला गया फाइनल मुकाबला 

लड़कियों के वर्ग में बनारस क्रिकेट क्लब (BCC) और जय प्रकाश क्रिकेट एसोसिएशन (JPCA) के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस बनारस क्रिकेट क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बनाए। 

लड़कियों के वर्ग में BCC ने जीता फाइनल मुकाबला 

टीम की ओर से अत्या काजल ने नाबाद 48 रन और प्रिया क्रिक ने 39 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में JPCA की टीम 12 ओवर में 9 विकेट पर 63 रन ही बना सकी। इस प्रकार बनारस क्रिकेट क्लब ने 38 रन से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि JPCA रनर-अप रही।लड़कियों के वर्ग में प्लेयर ऑफ द मैच – सलोनी (BCC), बेस्ट बैटर – अत्या काजल (BCC) तथा बेस्ट बॉलर – सलोनी (BCC) रहीं।

लड़कों के वर्ग में कालिकाधाम पीजी कॉलेज,और सहजानंद पीजी कॉलेज, के बीच हुआ फाइनल मुकाबला 

लड़कों के वर्ग में कालिकाधाम पीजी कॉलेज, वाराणसी और सहजानंद पीजी कॉलेज, गाजीपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। कालिकाधाम पीजी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 10 विकेट पर 87 रन बनाए। जवाब में सहजानंद पीजी कॉलेज ने 11.5 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल की और विजेता बना, जबकि कालिकाधाम पीजी कॉलेज रनर-अप रहा।

लड़कों के वर्ग में सहजानंद पीजी कॉलेज ने जीता फाइनल मुकाबला

लड़कों के वर्ग में प्लेयर ऑफ द मैच – सुमित बिनोद कुमार (सहजानंद पीजी कॉलेज) रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए। बेस्ट बैटरयश राज (सहजानंद पीजी कॉलेज) रहे, जिन्होंने 43 रन (29 गेंद)* बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। बेस्ट बॉलर – लक्ष्य (कालिकाधाम पीजी कॉलेज) रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता 

इस आयोजन में आविष्कार ग्रुप के विनीत राय,अनुराग अग्रवाल,अरुण जी एवं श प्रकाश राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों का पुरस्कार वितरण समारोह भी उनके द्वारा संपन्न कराया गया।

टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को पैदा करना

इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व कौशल और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसमें सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

REPORTER-MADHAVI MISHRA

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!