वाराणसी । केंद्र सरकार द्वारा पारित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और इसके समर्थन में आज जिला एवं महानगर महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल पदयात्रा एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
महिलाओं ने उत्साह के साथ केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक कदम का किया स्वागत
शास्त्री घाट से कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय से होकर अंबेडकर जी के मूर्ति के समक्ष जाकर समाप्त हुआ। इस पदयात्रा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया और नारों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। पूरे रास्ते भर भारत माता की जय, वंदे मातरम,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,की गूंज दूर तक सुनाई देती रही।
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी होगी सुनिश्चित
इस कार्यक्रम की संयोजिका साधना वेदांती ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि"नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका हक और सम्मान दिलाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी और वे देश के नीति निर्धारण में मुख्य भूमिका निभा सकेंगी।"
पोस्टर पर एक हस्ताक्षर चलाया गया अभियान
पदयात्रा के दौरान पर सर्किट हाउस पर नारी शक्ति वंदन के पोस्टर पर एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने हस्ताक्षर कर इस अधिनियम के प्रति अपनी सहमति और खुशी व्यक्त की।
अधिनियम के लागू होने से भविष्य की राजनीति में महिलाओं का वर्चस्व
इस अवसर पर जिला एवं महानगर महिला मोर्चा की पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से भविष्य की राजनीति में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा और समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
कार्यक्रम में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम की सह संयोजिका रचना अग्रवाल ,खुशबू सिंह,आशा गुप्ता, प्रज्ञा पाण्डेय ,विनीता सिंह, निर्मला सिंह पटेल ,नेहा कक्कड़ ,सुरेखा सिंह, उषा मौर्य, साधना पाण्डेय,उषा सिंह, गीता शर्मा, कंचन निशा ,चंद्रशेखर उपाध्याय,प्रवीण सिंह गौतम,आदि रहे।
Comments (0)