khabarilaal news desk:-

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी 13 जुलाई 2026 को की गई। ललित कुमार आगरा में ARTO के पद पर तैनात रह चुके हैं और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है।

विजिलेंस की टीम ने 7 और 8 जुलाई को लखनऊ स्थित उनके आवास पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया

विजिलेंस की टीम ने 7 और 8 जुलाई को लखनऊ स्थित उनके आवास पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान भारी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के बिस्किट, बहुमूल्य आभूषण और चल-अचल संपत्तियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए।
जांच में 15 संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, दो कारें और एक रिवॉल्वर भी मिली। इसके अलावा विभिन्न बैंकों, डाकघर, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश से जुड़े अभिलेख भी जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।

पूछताछ के दौरान ललित कुमार अपनी आय के स्रोतों के संबंध में नहीं दे सके संतोषजनक जवाब

विजिलेंस के अनुसार पूछताछ के दौरान ललित कुमार अपनी आय के स्रोतों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन पर जांच में अपेक्षित सहयोग न करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न कराने का भी आरोप है।

बरामद संपत्तियों व निवेश के स्रोतों की विस्तृत जांच

सतर्कता अधिष्ठान ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मामले की जांच जारी है और बरामद संपत्तियों व निवेश के स्रोतों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!