khabarilaal news desk

सामाजिक संस्था प्रबुद्धजन काशी न्यास, एवं गौतम होमियो हाल के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती भीषण गर्मी एवं लू (हीटवेव) के खतरे को देखते हुए पहाड़िया फल मंडी तथा यातायात पुलिस लाइन में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में फल विक्रेताओं, राहगीरों, श्रमिकों एवं यातायात पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया तथा लू से बचाव हेतु दवाएं लीं।

तेजी से बढ़ रहा बच्चों, बुजुर्गों एवं बाहर कार्य करने वाले लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा

कार्यक्रम के दौरान लोगों को तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, सिर को ढककर रखने, ओआरएस एवं तरल पदार्थों का सेवन करने तथा शरीर में पानी की कमी न होने देने के संबंध में जागरूक किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण बच्चों, बुजुर्गों एवं बाहर कार्य करने वाले लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए समय रहते सावधानी अत्यंत आवश्यक है।

होम्योपैथिक दवा “ग्लोनाइन 200” का सेवन लू के प्रभाव से बचाव में उपयोगी

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. कृष्णामोहन यादव एवं डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि होम्योपैथिक दवा “ग्लोनाइन 200” का सेवन लू के प्रभाव से बचाव में उपयोगी माना जाता है तथा लू से प्रभावित मरीजों के उपचार में भी यह लाभकारी सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति कम खर्चीली, सुरक्षित एवं बिना दुष्प्रभाव के आमजन को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

समाज के कमजोर एवं श्रमिक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना समय की आवश्यकता

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह गौतम ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में समाज के कमजोर एवं श्रमिक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन काशी न्यास एवं गौतम होमियो हाल आगे भी जनहित से जुड़े स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाते रहेंगे।
शिविर में किशोर कपूर, देव कुमार 'राजू', रितेश श्रीवास्तव, विवेक कपूर, आंशिका सिंह एवं अवनीश सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने दवा वितरण, स्वास्थ्य परामर्श एवं शिविर संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर के अंत में लोगों ने इस जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की मांग किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!