khabarilaal news desk
दशहरा और गंगा स्नान के दौरान यात्रियों के लिए इस बार बड़ी राहत की खबर है। गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए वाहन चालकों को लंबे जाम और 100 किलोमीटर तक के रूट डायवर्जन से छुटकारा मिलने जा रहा है।
ट्रैफिक दबाव के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही होती थी प्रभावित
हर साल ब्रजघाट पर भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी। कई बार श्रद्धालुओं और यात्रियों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता था, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती थी।
गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से हालात बदलने वाले हैं हालात
लेकिन इस बार गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से हालात काफी बदलने वाले हैं। अब श्रद्धालु और आम वाहन चालक बिना लंबी रुकावट के आसानी से अपना सफर तय कर सकेंगे। खासकर प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद और बरेली के यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद
प्रशासन को भी ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। त्योहारों के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु बनाए रखना आसान होगा।
त्योहारों के मौसम में लोगों का सफर होगा आरामदायक
गंगा एक्सप्रेसवे न सिर्फ यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि त्योहारों के मौसम में लोगों का सफर भी पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनने वाला है।
Comments (0)