वाराणसी | कैरम खेल के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 19 अप्रैल 2026 को पहली बार दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच अंतर-प्रांतीय एक दिवसीय कैरम टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत होगी। इस प्रतिष्ठित श्रृंखला को “गंगा जमुना कैरम टेस्ट सीरीज” के नाम से जाना जाएगा।

स्थान: जे.डी. क्लब, ग्रेटर नोएडा

 प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं

  • इस श्रृंखला में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पुरुष वर्ग के 6-6 शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे।
  • उत्तर प्रदेश की टीम को “यू.पी. जॉइंट्स” नाम से जाना जाएगा।
  • टीम चयन राज्य रैंकिंग के आधार पर किया गया है:
    • प्रयागराज – 3 खिलाड़ी
    • वाराणसी – 2 खिलाड़ी
    • झांसी – 1 खिलाड़ी

वाराणसी से शिवदयाल यादव और कृष्णा दयाल यादव टीम में शामिल हैं।


मैच प्रारूप

  • यह एक दिवसीय टेस्ट श्रृंखला होगी
  • कुल 3 सत्र आयोजित होंगे
  • प्रत्येक सत्र में:
    • 4 सिंगल मैच
    • 1 डबल मैच
  • यानी कुल 15 मैचों के आधार पर विजेता टीम का निर्णय होगा

श्रृंखला का स्वरूप

  • कुल 3 टेस्ट मैच खेले जाएंगे:
    1. पहला टेस्ट – ग्रेटर नोएडा
    2. दूसरा टेस्ट – दिल्ली
    3. तीसरा टेस्ट – उत्तर प्रदेश

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस ऐतिहासिक आयोजन में कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी:

  • अंतर्राष्ट्रीय कैरम महासंघ के सेक्रेटरी जनरल
    माननीय श्री वी.डी. नारायण जी
  • दिल्ली प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव
  • गौतम बुद्ध नगर जिला कैरम संघ की अध्यक्ष एवं
    अखिल भारतीय कैरम महासंघ की महासचिव
    माननीया श्रीमती भारतीय नारायण जी
  • अखिल भारतीय कैरम महासंघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष
    माननीय डॉ. अशोक सिंह जी
  • उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष
    श्री बैजनाथ सिंह
  • सचिव
    एडवोकेट सिराजुद्दीन
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष
    सरदार रणवीर सिंह

संवाददाता -एस बी सिंह-निडर

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!