khabarilaal news desk:-

वाराणसी। बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को मां दुर्गा मंदिर, मुरली (चोलापुर) परिसर में गायत्री परिवार की ओर से गायत्री दीप महायज्ञ एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर योग के महत्व को समझा तथा आध्यात्मिक उन्नयन का संदेश ग्रहण किया।

युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प

कार्यक्रम का संचालन टोली नायक विद्याधर मिश्रा (भाई साहब) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में अपेक्षा से लगभग तीन गुना अधिक लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार के योग कार्यक्रम और महायज्ञ में शामिल होकर युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ दीप महायज्ञ संपन्न

वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास का भी आधार है। कार्यक्रम के अंत में विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ दीप महायज्ञ संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने नियमित योग और सदाचारपूर्ण जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। 

जिसमें प्रमुख सहयोगी टोली नायक विद्याधर मिश्रा (भाई साहब), रामजीत यादव, अखिलेश एवं वीरेंद्र जी ने भी अपना विचार रखा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!