वाराणसी।अंडर 19 राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग में वाराणसी से गीत रंजन सिंह असम (गुवाहाटी) में 13 अप्रैल से होने वाली 8वी यूथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेगी। वह राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलेंगी।

वर्ष 2024 में सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में प्राप्त किया है स्वर्ण पदक

सनबीम वरुणा की वाराणसी की छात्रा व सिगरा स्टेडियम की खिलाड़ी गीत रंजन सिंह इसके पूर्व वर्ष 2024 में सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वर्ष 2025 में राज्य थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक तथा वर्ष 2025 में राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक तथा वर्ष 2026 में नेपाल में आयोजित होने वाली एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।

राष्ट्रीय युथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई हुई है गीत रंजन

वर्ष 2026 में यूथ महिला राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वही वर्ष 2026 में गुवाहाटी, असम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।इनके माता रंजना सिंह जलालपुर जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य व पिता सन्दीप सिंह जलालपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!