khabarilaal news desk :-
वाराणसी | बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के संस्थान द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण सत्र का उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान द्वारा संचालित शिवांशी फिटनेस जोन के नृत्य एवं जुम्बा प्रशिक्षण के साथ-साथ बास्केटबॉल एवं मार्शल आर्ट्स शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों एवं उपलब्धियों की सराहना की गई।
जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

समापन समारोह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस–2026 के अवसर पर आयोजित स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं फिजिशियन डॉ. एस. के. मौर्या,जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही ग्रीष्मकालीन शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर उनके उत्साह और समर्पण की सराहना की गई।
खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम
शिवांशी फिटनेस जोन द्वारा आयोजित नृत्य एवं जुम्बा प्रशिक्षण के समापन अवसर पर श्री राजेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नियमित रूप से खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासन, ऊर्जा एवं आत्मविश्वास ने पूरे कार्यक्रम को बना दिया प्रेरणादायी

ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल, फिटनेस, कला एवं बौद्धिक विकास से जुड़ी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासन, ऊर्जा एवं आत्मविश्वास ने पूरे कार्यक्रम को प्रेरणादायी बना दिया।
द्देश्य बच्चों एवं युवाओं में शारीरिक, मानसिक तथा रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना
उल्लेखनीय है कि बरेका संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन सत्र के अंतर्गत बास्केटबॉल, फुटबॉल, स्केटिंग, रोल बॉल, मार्शल आर्ट्स, शतरंज, चित्रकला, मेहंदी, अबेकस, जुम्बा सहित अनेक प्रशिक्षण शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाता है, जिनका उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में शारीरिक, मानसिक तथा रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना है।
प्रतिभागियों के अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शिवांशी फिटनेस जोन की संचालिका श्रीमती बिंदु सिंह, श्री एस. के. सिंह, श्री अभिमन्यु, श्री शिवकुमार, श्री अखिलेश कुमार, श्री रविंद्र प्रसाद यादव, श्री अखिलेश राय, श्री आनंद कुमार राय, श्री मिथिलेश सिंह, श्री राजकुमार, श्री मनोज सिंह, श्री नरेंद्र प्रताप एवं श्री नंदलाल रावत सहित प्रशिक्षकगण, प्रतिभागियों के अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
खेलकूद सचिव, संस्थान रमेश चन्द्र जैसल ने अतिथियों का किया स्वागत
कार्यक्रम के प्रारंभ में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद सचिव, संस्थान श्री रमेश चन्द्र जैसल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव, संस्थान श्री आलोक कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उप सचिव श्री अरविंद तिवारी ने प्रस्तुत किया।
Comments (0)