वाराणसी।हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भिखारीपुर से संकट मोचन मंदिर तक एक भव्य हनुमान ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। श्री हनुमत सेवा समिति द्वारा आयोजित इस दिव्य यात्रा में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस विशाल ध्वज यात्रा में 1 लाख से अधिक हनुमान ध्वज, 1100 गदा तथा 60 फीट ऊंचे भव्य रथ पर सुसज्जित राम दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु नंगे पांव शामिल हुए, जो अपनी भक्ति और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे।

मुख्य मार्ग पर कौशलेश नगर कॉलोनी नागरिक समिति एवं कौशलेश शाखा द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तों को कौशलेश नगर कॉलोनी नागरिक समिति की ओर से अमूल की लस्सी का वितरण किया गया तथा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। गुलाब की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो उठा।

इस अवसर पर समिति के सचिव प्रमील पाण्डेय ने कहा कि यह ध्वज यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश भी देती है।

कार्यक्रम में स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में प्रमील पाण्डेय, प्रोफेसर रमाशंकर दूबे, राकेश नागर, भूपेंद्र सिंह, माता प्रसाद दुबे, परितोष पाण्डेय, शशि प्रकाश सिंह, प्रिंस पटेल, रोशन श्रीवास्तव, वरुण सिंह गौतम, दशरथ पाल, कृष्ण मोहन तिवारी, आशीष दुबे, के.एन. चौबे, आनंद स्वरूप चतुर्वेदी, भागवत सिंह, कैलाशनाथ श्रीवास्तव, राजीव सिंह पटेल, कैलाश तिवारी, दीनानाथ सिंह (मुन्ना), हरी सहाय तिवारी, शीतला प्रसाद दुबे ,डॉ. उमेश राय, अनिलेश श्रीवास्तव, पिंटू कुशवाहा,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!