khabarilaal news desk:-

बाबतपुर स्थित 'उपसरपंच चाय स्टाल' का आज पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा (काशी क्षेत्र) के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय ने फीता काटकर किया।

हर्ष मिश्रा ने मुख्य अतिथि शैलेश पाण्डेय का गर्मजोशी से किया स्वागत

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता हर्ष मिश्रा ने मुख्य अतिथि शैलेश पाण्डेय का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

युवाओं द्वारा इस तरह के उद्यमों की शुरुआत सराहनीय-शैलेश पाण्डेय

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं द्वारा इस तरह के उद्यमों की शुरुआत सराहनीय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश दत्त मिश्रा शैलष मिश्रा, राकेश मिश्रा, अरविंद मिश्रा 'सीताराम', सचिन मिश्रा, सुनील मिश्रा एवं स्थानीय नागरिक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नए आउटलेट के स्वाद और व्यवस्था की सराहना की। 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!