khabarilaal news desk :-
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम के प्रथम काशी आगमन पर शुक्रवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर के विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पमालाओं, पुष्पवर्षा एवं जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
राजेंद्र पाल गौतम लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचे। वाराणसी
राजेंद्र पाल गौतम लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन पर सबसे पहले बाबतपुर चौराहे पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद संत अतुलानंद, गिलट बाजार में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कचहरी स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे, किया माल्यार्पण
इसके उपरांत श्री गौतम कचहरी स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां उन्होंने माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां से वे संत रविदास मंदिर, सीर गोवर्धनपुर पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे एवं महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
संत रविदास मंदिर में दर्शन के पश्चात श्री गौतम कबीर मठ, पहुंचे कबीरचौरा
संत रविदास मंदिर में दर्शन के पश्चात श्री गौतम कबीर मठ, कबीरचौरा पहुंचे, जहां संत कबीरदास के स्मृति स्थल पर शीश नवाकर उनकी शिक्षाओं को नमन किया। इसके बाद उन्होंने सारनाथ स्थित बौद्ध स्थल पहुंचकर भगवान बुद्ध को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शांति, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका किया भव्य स्वागत
पूरे दौरे के दौरान बाबतपुर, गिलट बाजार, कचहरी, सीर गोवर्धनपुर, कबीरचौरा एवं सारनाथ सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पमालाएं पहनाकर एवं संविधान की प्रति भेंटकर जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
उत्तर प्रदेश में बदलाव की शुरू हो चुकी है क्रांति
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि वाराणसी में आप सभी के अपार प्यार, विश्वास, स्नेह और समर्थन के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का धन्यवाद करता हूँ। मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की क्रांति शुरू हो चुकी है। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर उस समर्पित कार्यकर्ता की लड़ाई है जिसने हर कठिन परिस्थिति में भी कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और उसका मान-सम्मान एवं स्वाभिमान सर्वोपरि है।
प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता
मैं विश्वास दिलाता हूँ कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। आपका विश्वास मेरे लिए केवल समर्थन नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का नया इतिहास रचें। संविधान, सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर हमें जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचानी है। आज देश का संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाएं चुनौती के दौर से गुजर रही हैं। ऐसे समय में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करेगा
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, संत कबीर और भगवान बुद्ध के विचारों का वास्तविक सम्मान
यही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, संत कबीर और भगवान बुद्ध के विचारों का वास्तविक सम्मान होगा।मिशन 2027 केवल एक चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में बदलाव का संकल्प है। अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश में न्याय, विकास, समान अवसर और संविधान के मूल्यों पर आधारित नई राजनीति की शुरुआत हो।
हमारा संकल्प स्पष्ट है मिशन 2027, बदलाव तय
हम सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के आशीर्वाद से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में बदलाव की आंधी लाएंगे। आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें, जहां हर वर्ग को सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी मिले। हमारा संकल्प स्पष्ट है— मिशन 2027, बदलाव तय है।
राजेंद्र पाल गौतम के काशी आगमन से संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता में नया उत्साह
जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम के काशी आगमन से संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता में नया उत्साह, नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी मिलेगी। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगा। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काशी की पावन धरती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम का जिस आत्मीयता, उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया गया, वह कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।प्रभारी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई दिशा और नई गति मिलेगी तथा वाराणसी महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा|
कार्यक्रम में उपस्थित रहे सैकड़ों कार्यकर्ता
कार्यक्रम में :- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम , जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल , महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,अनिल श्रीवास्तव,प्रजानाथ शर्मा,डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह,वकील अंसारी,गुलशन अली,मयंक चौबे,चंचल शर्मा,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
Comments (0)