khabarilaal news desk

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठिराव ग्राम सभा  में सोमवार को 19 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले वेटलैंड के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह द्वारा वैदिक रीति से भूमिपूजन कर किया गया।

अरुणोदय संस्था द्वारा किया जाएगा कार्य का क्रियान्वयन

इस परियोजना के अंतर्गत वेटलैंड की डिसिल्टिंग (गाद निकासी) का कार्य कराया जाएगा। कार्य का क्रियान्वयन अरुणोदय संस्था द्वारा किया जाएगा, जबकि ए टी चंद्रा फाउंडेशन सहयोग प्रदान करेगा। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पूर्व कार्य को पूर्ण कर लिया जाए।

वेटलैंड के पुनर्जीवन से वर्षा जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों ने बताया कि वेटलैंड के पुनर्जीवन से वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा तथा पशुओं के पीने के लिए भी जल संकट से राहत मिलेगी।

वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद वन विभाग के एसडीओ को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए, ताकि कठिराव वेटलैंड को पर्यावरणीय दृष्टि से पूर्ण रूप से विकसित किया जा सके।

इस दौरान अधिकारी एवं ग्रामीण रहे उपस्थित

इस दौरान एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा खंड विकास अधिकारी बड़ागांव प्रतिभा मिश्रा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रवीण कुमार, , ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!