khabarilaal news  desk:-

वाराणसी | हरहुआ मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सातोंमहुआ स्थित अति प्राचीन हनुमान जी मंदिर परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज सिंह जी का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

आगामी योजनाओं और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी की आगामी योजनाओं और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

उपस्थित रहे प्रमुख कार्यकर्ता

 इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा विनय सिंह "हिटलर", मण्डल अध्यक्ष हरहुआ आशुतोष मिश्रा 'अजय', पंकज तिवारी, शशांक रघुवंशी, अनिल पाण्डेय, मनोज पटेल, अरुणेद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विजय सिंह, उत्सव सिंह, विनोद पटेल, उज्जवल राय, शिवबालक पटेल, रोहित विश्वकर्मा, जय हिंद पाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!