Khabarilaal News Desk :

आजकल खराब लाइफस्टाइल, तनाव, देर रात तक जागना और अनहेल्दी खानपान के कारण बाल झड़ने और कमजोर होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। योग एक्सपर्ट Himalayan Siddhaa Akshar के अनुसार नियमित योगाभ्यास से न केवल मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि बालों की जड़ों तक बेहतर ब्लड सर्कुलेशन पहुंचने से बाल मजबूत और हेल्दी भी बनते हैं।
सुवर्ण धनुर साधना से मिलेगा फायदा

इस योगासन को गोल्डन आर्च प्रैक्टिस भी कहा जाता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाकर शरीर में ऊर्जा और रक्त प्रवाह को बेहतर करता है। इससे स्कैल्प तक ऑक्सीजन और पोषण बेहतर तरीके से पहुंचता है।
अधोमुख श्वानासन से मजबूत होंगी जड़ें

Adho Mukha Svanasana यानी डाउनवर्ड फेसिंग पोज सिर की ओर रक्त संचार बढ़ाने में मदद करता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और स्कैल्प में नमी बनी रहती है।
उत्तानासन तनाव करेगा कम

Uttanasana शरीर को आगे की ओर झुकाकर किया जाने वाला यह आसन तनाव कम करने में मदद करता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन घटते हैं और हेयर फॉल कम होने लगता है।
वज्रासन से मिलेगा बेहतर पोषण

Vajrasana पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर जरूरी विटामिन और मिनरल्स को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। इसका सीधा फायदा बालों की जड़ों को मिलता है।
हार्मोन संतुलन में मददगार योग

अधोमुख सर्वांगासन और उर्ध्व शक्ति प्रवाह जैसे योगासन शरीर के हार्मोन संतुलित करने में मदद करते हैं। हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाले हेयर फॉल में यह काफी लाभदायक माने जाते हैं।
योग से कैसे मिलता है फायदा?

योग शरीर में रक्त प्रवाह, ऑक्सीजन सप्लाई और नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाता है। इससे तनाव कम होता है, हार्मोन संतुलित रहते हैं और स्कैल्प तक पोषण बेहतर तरीके से पहुंचता है, जिससे बाल हेल्दी और चमकदार बनते हैं।
DESK REPORTER : CHANDAN KUMAR
Comments (0)