वाराणसी। सांसद निधि से चोलापुर की गोला तिराहे पर लगाया गया हाईमास्ट लाइट पिछले करीब छह माह से शोपीस बना हुआ है लेकिन आजतक किसी के द्वारा अमल में नहीं लाया गया। लाइट के बंद रहने से तिराहा अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

4 वर्ष पूर्व भाजपा सांसद के द्वारा लगवाया गया था लाइट 

ग्रामीणों के अनुसार यह हाईमास्ट लगभग चार वर्ष पूर्व तत्कालीन भाजपा सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के कार्यकाल में क्षेत्र की बेहतर प्रकाश व्यवस्था के उद्देश्य से लगाया गया था, लेकिन विद्युत कनेक्शन न होने के कारण यह शुरू से ही पूरी तरह संचालित नहीं हो सका। 

टूटी बल्ली के सहारे विद्युत कनेक्शन

बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग के पास खंभा लगाने तक का बजट नहीं है, जिसके चलते अस्थायी रूप से बल्ली के सहारे कनेक्शन की व्यवस्था की गई थी, जो अब टूट कर लटक चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तिराहे पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है।

विभाग से शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई 

कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण अतुल चौबे, अखिल चौबे, त्रिभुवन चौबे, सचाऊ यादव, मुन्ना यादव, विनोद राजभर, पप्पू यादव, सोनू सोनकर, प्रधान यादव, असफाक, बबलू, बहादुर, अजय और रामजनम यादव ने प्रशासन से जल्द से जल्द हाईमास्ट को चालू कराने और स्थायी विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था करने की मांग की है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!