khabarilaal news desk

हिंदू युवा वाहिनी' के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय (राजा भैया) पर जानलेवा हमला करने और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अराजक तत्वों ने उनके वाहन पर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कजहठ, पोस्ट बड़गवां, थाना मड़हान मिर्जापुर के निवासी और हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय पुत्र नागेश उपाध्याय बीते दिनों सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर भटौली दुर्गा माता मंदिर से अयोध्या तक की पदयात्रा पर थे। ​शिकायत पत्र के मुताबिक बीते 16 मई की शाम को जब वह दुर्गा मंदिर में दर्शन करने के बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी भटौली पेट्रोल पंप के पास पहले से घात लगाकर बैठे कुछ अराजक तत्वों ने उनके वाहन पर हमला कर दिया।

पदयात्रा की सफलता से बौखलाकर इस घटना को दिया गया अंजाम

पीड़ित राजकुमार उपाध्याय ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके वाहन को घेरकर अभद्रता और गाली-गलौज की। इसके बाद गाड़ी पर पथराव किया गया, जिससे वाहन के साइड ग्लास और आगे का शीशा (विंडशील्ड) पूरी तरह टूट गया। हमले में वह बाल-बाल बचे। पीड़ित ने आशंका जताई है कि चुनावी रंजिश और उनकी पदयात्रा की सफलता से बौखलाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने पहले भी प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। इस संबंध में प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पूरा भरोसा दिए जाने के बाद, रविवार को भटौली स्थित दुर्गा माता मंदिर में सकुशल पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पदयात्रा आगे की सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!