वाराणसी।दशाश्वमेध घाट के त्रिपुरा भैरवी स्थित श्री राम रमापति बैंक में शुक्रवार को मध्याह्न प्रभु श्री राम जी का जम्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

बताते चलें कि उस अवसर पर भगवान को पंचामृत से स्नान कराने के बाद उन्हें नया वस्त्राभूषण धारण कराया गया उसके उपरांत प्रभु को सिंहासंस्थ किया गया। तत्पश्चात प्रभु श्रीराम की विहंगम आरती उतारी गई।इस दौरान प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव में सैंकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

परम्परा के अनुसार आरती के बाद आस्थावानों ने तुलसी की माला और माखन-मिश्री का भोग लगाकर खाता बही में लिखे अरबों श्रीराम नाम की परिक्रमा कर अपना तीनों लोक सुधारा। 

इस अवसर पर लोगों ने राम बैंक से भोग रशीद व अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए श्रीराम नाम का कर्ज भी लिया। दर्शन-पूजन का क्रम देर रात्रि तक अनवरत जारी रहा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery