वाराणसी। शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कालेज इंग्लिशिया लाइन में शनिवार को बागेश्वरी मंडल के (कार्यशाला) पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के कार्यक्रम का प्रदेश के स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यकर्ता निस्वार्थ देश व राष्ट्रहित के लिए सदैव करते है कार्य
मंडल के पार्षदगण व पदाधिकारीगणों को प्रशिक्षण कराकर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता निस्वार्थ देश व राष्ट्रहित के लिए सदैव कार्य करते है। भाजपा के कार्यकर्ता है तो संगठन है, संगठन राष्ट्र के सम्पूर्ण विकास कार्य करती है जिससे आमजन को मुफ्त आवास, मुफ्त अनाज, आयुष्मान कार्ड व अन्य योजनाओं से लाभान्वित होते है। इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरी महानगर अध्यक्ष, पूर्व एमएलसी केदार सिंह, पूर्व एमएलसी वीणा पांडेय, रचना अग्रवाल कोषाध्यक्ष, विनोद गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष, मधुकर चित्रांश महानगर उपाध्यक्ष, अशोक जाटव महानगर उपाध्यक्ष, महानगर महामंत्री नवीन कपूर, चन्द्र शेखर उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद सुशील गुप्ता योगी, पार्षद राजेन्द्र यादव, पार्षद लीला देवी, पार्षद संजू सरोज, पार्षद विनय सडेजा, पूर्व पार्षद जितेन्द्र लालवानी, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह गौतम, पूर्व गोपाल जायसवाल, मंडल मंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल श्री मनोज विश्वकर्मा, आरती सेठ, विभव सिंह, मीनू मौर्या, मोनिका पांडेय तथा मंडल पदाधिकारीगण व देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Comments (0)