वाराणसी।भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) की 15 नई उन्नत किस्मों की सब्जी का विमोचन 15वीं राज्य किस्म विमोचन समिति की बैठक में किया गया।

बताते चलें कि इन किस्मों में मुख्य रूप से टमाटर, मटर सहित कई प्रमुख व अल्प-उपयोगित फसलें शामिल हैं। टमाटर की ‘काशी चेरी टमाटर-3’, ‘काशी चेरी टमाटर-14’, ‘काशी दक्ष’, ‘काशी श्रेष्ठा’ और ‘काशी आर्या’ जैसी किस्में जहां कम पानी में उत्पादन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए खास हैं, वहीं मटर की ‘काशी त्रिशक्ति’ और ‘काशी धन्वी’ रोग सहनशील व अगेती किस्में हैं।

वहीं इसके अलावा करैला, लौकी, ग्वार, विंग्ड बीन, चौलाई, सिंघाड़ा, बेबी कॉर्न और कमल की नई किस्में भी विकसित की गई हैं, जो पोषण, उत्पादन और जलवायु सहनशीलता के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने इसे बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि ये किस्में किसानों की आय बढ़ाने, पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने और “विकसित भारत 2047” के सपने को साकार करने में अत्यधिक सहायक होंगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!