वाराणसी। महावीर मंदिर अर्दली बाजार में HDFC Bank की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा जी - के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
जोनल हेड मनीष टंडन ने अतिथियों का किया स्वागत
इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत जोनल हेड मनीष टंडन द्वारा किया गया, जबकि अन्य विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन क्लस्टर हेड दीपक झा ने किया।यह अवसर विशेष रूप से शनिवार के शुभ दिवस पर आयोजित हुआ, जो ईश्वर के प्रति आस्था और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर रहा HDFC बैंक
अपने स्वागत उद्बोधन में श्री टंडन ने एचडीएफसी बैंक की दूरदर्शी सोच, मूल्यों और उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैंक निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर रहा है।
HDFC का बैंकिंग क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में महत्वपूर्ण योगदान
मुख्य अतिथि प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने अपने संबोधन में बैंक के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक ने न केवल बैंकिंग क्षेत्र में बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज और बैंक के मध्य यह सुदृढ़ संबंध ही एचडीएफसी बैंक को भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनने और वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान दिलाने का आधार प्रदान करता है।
शाखा प्रबंधक में सभी अतिथियों का जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक देवदीप सान्याल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उद्घाटन के दौरान गणमान्य लोगों की रही उपस्थित
इस अवसर पर शाखा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। बैंक की ओर से क्लस्टर हेड रोहित खन्ना, कृष्णा मिश्रा , बालमुकुंद राय , एवं आदित्य जलान, गौरव कुमार संतोष कुमार, तथा सदाशिव पांडेय सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।यह नई शाखा क्षेत्रीय ग्राहकों के लिए आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ विश्वास, सेवा और समर्पण का एक नया अध्याय स्थापित करेगी।
Comments (0)