khabarilaal news desk:-

वाराणसी |लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, वाराणसी पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा कनिष्ठ कार्यपालक  (Communication, Navigation & Surveillance – CNS) प्रशिक्षुओं के 21-सप्ताह के व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज  बुधवार को किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवचयनित अधिकारियों को आधुनिक विमानन संचार, नेविगेशन एवं सर्विलांस प्रणालियों के संचालन एवं अनुरक्षण संबंधी तकनीकी एवं व्यावहारिक दक्षता प्रदान करना है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा हाल ही में Junior Executive (Electronics) के पद पर कुल 503 अभ्यर्थियों का चयन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा हाल ही में Junior Executive (Electronics) के पद पर कुल 503 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन नवचयनित अधिकारियों को देश के विभिन्न हवाईअड्डों एवं प्रशिक्षण केंद्रों पर चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी एयरपोर्ट पर 21-सप्ताह का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एयरपोर्ट निदेशक श्री पुनीत गुप्ता, सीएनएस विभाग के प्रभारी तथा हवाईअड्डे के सभी विभागाध्यक्षों (HoDs) की गरिमामयी उपस्थिति में पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

निदेशक विमानपत्तन , श्री पुनीत गुप्ता ने प्रशिक्षुओं का किया स्वागत

इस अवसर पर निदेशक विमानपत्तन , श्री पुनीत गुप्ता ने प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि Communication, Navigation & Surveillance (CNS) प्रणाली किसी भी हवाईअड्डे की सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन व्यवस्था की आधारशिला है। उड़ानों के सुरक्षित संचालन, सटीक नेविगेशन, सुरक्षित लैंडिंग तथा हवाई यातायात प्रबंधन में सीएनएस अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। 

21-सप्ताह का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्याधुनिक तकनीकों एवं व्यावहारिक अभ्यास पर आधारित

सीएनएस विभाग के प्रभारी ने बताया कि 21-सप्ताह का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्याधुनिक तकनीकों एवं व्यावहारिक अभ्यास पर आधारित है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को आधुनिक रडार प्रणाली, एयर-टू-ग्राउंड संचार प्रणाली, नेविगेशन उपकरणों, सर्विलांस सिस्टम, एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट से संबंधित उपकरणों तथा अन्य महत्वपूर्ण सीएनएस प्रणालियों के संचालन, अनुरक्षण एवं समस्या-निवारण का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की तकनीकी दक्षता एवं व्यावसायिक क्षमता में उल्लेखनीय होगी वृद्धि

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की तकनीकी दक्षता एवं व्यावसायिक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे हवाईअड्डे पर विमानों के सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध संचालन को और अधिक मजबूती मिलेगी। 

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!