वाराणसी।RSS नेता इन्द्रेश कुमार ने कहाकि भारत वैश्विक रूप से एक मजबूत स्थिति में है और इसी किसी प्रकार का खतरा नही है। तेल संकट से उबरने के लिए भारत ने पर्याप्त व्यवस्था कर लिया है। बस जरूरत है कि लोग हिंदुस्तानी बने और देश के विकास और हित के लिए सोचे।

भारत युद् समाप्त कराने में व मध्यस्थता कराने में सक्षम 

उक्त बातें भानपुर में दो दिवसीय हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहाकि भारत हमेशा से धर्मनिरपेक्ष होकर विश्व हित की बात करता है। यही कारण है कि ईरान से लेकर सभी मिडिल ईस्ट के देश भारत के साथ खड़े है और भारत युद् समाप्त कराने में मध्यस्थता कराने में सक्षम है। उन्होंने कहाकि हर नागरिक को हिदुस्तानी होने की जरूरत है और भारत के ताकत को जन जन तक पहुचाने की जरूरत है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहाकि यूजीसी का मामला कोर्ट में है और इसपर कुछ टिप्पणी नही की जा सकती।

नारद महाराज जी भी पहुचे भानपुर

हनुमान जयंती के समापन अवसर पर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य नारद महाराज भी पहुचे और कहाकि मानव सेवा और धर्म की रक्षा से ही विश्व का कल्याण होगा। उन्होंने सभी को यथार्थ गीता को पढ़ने और उसके मूल को समझने को कहा। महाराज के पहुचने पर सैकड़ो की संख्या में भक्त गण भी पहुचे और उनसे आशीर्वाद लिया।इस दौरान सभी भक्तों को तुलसी का पौधा प्रसाद स्वरुप दिया गया।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति 

इस दौरान भाजपा नेता रविशंकर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाहक आनन्द दुबे, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, विकास सिंह, जगदीश सिंह, डॉ जेपी दुबे, अभिषेक राजपूत, गुड्डू सिंह, सुधीर सिंह, अदित्यनारायन दुबे, मनीष पाठक, अजय ऊदल, धर्मेंद्र सिंह देव, गौरीश सिंह, राजेश राजभर समेत सैकड़ो गणमान्य लोग रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!