khabarilaal news desk
वाराणसी | भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा डीसीएफ के चेयरमैन राकेशसिंह अलगू ने कहा है कि भारतीय कांकरोच पार्टी एक प्रहसन नही बल्कि विदेशी साजिश है।इसके सूत्रधार विदेश मे रहने वाले लोग है तथा इसके लगभग नब्बे प्रतिशत फालोवर भी विदेश मे ही रहने वाले लोग है।
अजेय लोकतंत्र को कांकरोच और मच्छर बंधक नही बना सकते-अलगू सिंह
अलगू सिंह ने कहा कि भारत का लोकतंत्र सहस्राब्दियो पुराना है।ऐसे अजेय लोकतंत्र को कांकरोच और मच्छर बंधक नही बना सकते।देश के बाहर और भीतर रह रहे टूलकिट गैंग को शायद अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्किए पर भरोसा कम हो गया है, इसलिए वे नार्वे ,कांकरोच और मच्छरो के सहारे चुनावी वैतरिणी पार करने की उम्मीद संजोए बैठे हैं।
रील बनाने और राष्ट्र बनाने मे मूलभूत अंतर--अलगू सिंह
देश प्रहसनो से नही चलता।देश चलता है संघर्ष ,सेवा और समर्पण से त्याग ,तपस्या और बलिदान से
सोशल मीडिया मनोरंजन और सूचना का साधन है।रील बनाने और राष्ट्र बनाने मे मूलभूत अंतर है, और एक सौ चालीस करोड़ देशवासी इस फर्क से अनजान नहीं हैं।
Comments (0)