वाराणसी।महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उड़ान ट्रस्ट, नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवा, उड़ान पाठशाला एवं DNT Youth Resource Centre के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महात्मा फुले के विचार व संघर्ष को किया याद
कार्यक्रम में महात्मा फुले के विचारों, उनके सामाजिक योगदान और शिक्षा के माध्यम से समानता स्थापित करने के उनके संघर्ष को याद किया गया। इस अवसर पर उड़ान पाठशाला के लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
सावित्रीबाई फुले और सामाजिक न्याय की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प
कार्यक्रम में उड़ान ट्रस्ट से सौरभ, मीना, करन, राहुल, करन मुसहर, ज्योति, नेहा, रिया, नंदनी सहित कई साथी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले और सामाजिक न्याय की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
महापुरुषों से आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा
नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवा, पिंडरा के संयोजक प्रेम नट ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए। महापुरुषों के संघर्षों को याद कर हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको बुद्ध, कबीर, फुले और अम्बेडकर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के मूल्यों को समाज में स्थापित करना होगा।कार्यक्रम का समापन “जय फूले, जय सावित्री, जय भीम, जय संविधान” के नारों के साथ किया गया।

Comments (0)