Khabarilaal news desk 

बनारस रेल इंजन कारखाना में आज दिनांक 08 मई 2026 को अग्नि संरक्षा सप्‍ताह के अंतर्गत केंद्रीय चिकित्सालय का निरीक्षण प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।

चिकित्सालय में अवस्थित PSA ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए विशेष अग्नि संरक्षा प्रोटोकॉल जारी 

उल्लेखनीय है कि अग्नि संरक्षा सप्‍ताह के अंतर्गत बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में अग्नि से जुड़े सभी उपकरणों के कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । चिकित्सालय में अवस्थित PSA ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए विशेष अग्नि संरक्षा प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं । प्लांट क्षेत्र को 'अत्यधिक संवेदनशील ज़ोन' घोषित करते हुए वहां सुरक्षा उपकरणों की तैनाती बढ़ा दी गई है । 

मुख्य सुरक्षा उपाय

ऑक्सीजन एनरिचमेंट कंट्रोल प्लांट रूम में वेंटिलेशन सिस्टम की जांच की गई ताकि ऑक्सीजन का स्तर 23.5% से ऊपर न जाए। 

हाइड्रोकार्बन मुक्त क्षेत्र

प्लांट के उपकरणों में तेल, ग्रीस या किसी भी पेट्रोलियम आधारित लुब्रिकेंट के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि ये ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर विस्फोट का कारण बन सकते हैं । 

इमरजेंसी कट-ऑफ

अग्नि संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कर्मचारियों को प्रशिक्षित गया है कि ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में मुख्य ऑक्सीजन सप्लाई वाल्व को तुरंत कैसे बंद करना है ।

नो-स्मोकिंग ज़ोन

निरीक्षण के दौरान प्लांट के 10 मीटर के दायरे में धूम्रपान और मोबाइल फोन के उपयोग को प्रतिबंधित करने वाले चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति 

निरीक्षण के दौरान चिकिसालय के वरिष्‍ठ मंडल चिकित्‍सा अधिकारी, डा० विशाल मिश्रा, सहायक सामग्री प्रबंधक श्री एस.पी शुक्ला तथा श्री मणि प्रकाश त्रिपाठी सहित चिकित्‍सालय के नर्सिंग स्‍टाफ श्रीमती कमला श्रीनिवासन, श्रीमती चन्‍द्रकला राव, श्रीमती संजू लता गौतम तथा सीता कुमारी व अन्य सहकर्मी उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!