जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर के पास एनएच-731 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे लगभग तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर कराया गया बहाल 

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर किसी तरह यातायात बहाल कराया। साथ ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!