वाराणसी।शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की ओर से चलाये जा रहे 10 दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तीसरे दिन वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक JDAशैलेंद्र कुमार ने आराजीलाइन विकास खण्ड के जयापुर गांव पहुंचे यहां पंचायत भवन पर आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया।

फार्मर रजिस्ट्री कराने के बाद ही मिलेगा योजनाओं का लाभ

JDA के साथ उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल व जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कैम्प में उपस्थित कृषि विभाग की तकनीकी सहायक पूनम प्रजापति ने JDA को बताया कि जयापुर गांव में 111 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करना अवशेष है जिनमे कैम्प में उपस्थित 12 किसानों में 7 किसानो का खतौनी में आदेश के कारण में है शेष 5 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गयी है।

JDA ने कैम्प में उपस्थित कर्मचारियों से फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने को कहा और उपस्थित किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभ से अवगत कराया।

फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की बढ़ेंगी मुश्किलें-एक भी योजनाओं का नही मिलेगा लाभ 

JDA संग कैम्प में पहुंचे जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने किसानों से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी।उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान को सरकारी क्रय केंद्रों गेहूं व धान बेंचने में तथा अनुदानित उर्वरक जैसे यूरिया डीएपी के क्रय करने में भी समस्या होगी और आने वाले समय में फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान धान व गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं बेच सकेंगे तथा अन्य योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकेंगे उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर किसानों की किसान सम्मान निधि की आगामी किस्तों में मिलने वाली धनराशि को रोका जा सकता है।

किसानों की डिजिटल पहचान है फार्मर रजिस्ट्री- उप कृषि निदेशक 

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने किसानों को समझाया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है।उन्होंने कहा कि भविष्य में उर्वरकों की खरीद और उन पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनेगा।साथ ही फार्मर रजिस्ट्री करानें के बाद सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी फसल बेचने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।कृषि यंत्रों पर अनुदान बीज वितरण और फसल बीमा का लाभ सीधे तौर पर किसानों को मिल सकेगा।

निरीक्षण के दौरान इन अधिकारियों की रही उपस्थिति 

JDA के निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी के साथ ही ग्राम प्रधान राजकुमार यादव,पूनम पाल,पंचायत सहायक श्वेता,जन सेवा केंद्र संचालक उपस्थित उपस्थिति रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!