वाराणसी। चौबेपुर चिरईगांव ब्लॉक में महिला शिक्षक संघ का गठन बीते रविवार को किया गया। इस दौरान महिला शिक्षकों की सर्वसम्मति से कल्पना तिवारी को महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष एवं शशि सिंह को महामंत्री मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सुलोचना मौर्या उपस्थित रहीं।उन्होंने प्राधिकार पत्र वितरित किया एवं सभी महिला शिक्षकों को सम्मानित किया।
नवगठित कार्यकारिणी में नीलिमा प्रभाकर को संगठन मंत्री,अनीता शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनुपमा श्रीवास्तव,सीमा श्रीवास्तव,मीनू पटेल व उत्तमा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी।कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)