कन्नौज। UP के कन्नौज से एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। जहां उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण उनका इंतजार करते रहे लेकिन डीएम साहब कार्यक्रम में पहुंचे ही नहीं जिसके चलते मंत्री असीम अरुण को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कन्नौज पहुंचे हुए थे लेकिन जिले का कोई भी सीनियर अधिकारी उसे कार्यक्रम में मौजूद नहीं था यही नहीं मंत्री ने आरोप लगाया कार्यक्रम की मुख्य आयोजक एसडीएम वैशाली उनके आने के लगभग 15 मिनट बाद कार्यक्रम में पहुंची। जबकि कन्नौज के डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री काफी लंबा इंतजार कराने के बाद भी कार्यक्रम में नहीं आए। मंत्री असीम अरुण ने पत्र लिखकर डीएम कन्नौज को दोबारा ऐसी गलती न करने के लिए चेतावनी दिया है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!