khabarilaal news desk:-
वाराणसी। माहेश्वरी समाज के वंश उत्पत्ति दिवस 'महेश नवमी' के पावन अवसर पर बुधवार को काशी में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। दशाश्वमेध घाट से बाबा विश्वनाथ धाम तक निकली शोभायात्रा में विधिपूर्वक जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा पूजन-अर्चन किया गया। "हर हर महादेव", "ॐ नमः शिवाय" के जयकारों से काशी की गलियां गूंज उठीं।
श्रद्धा और संस्कृति का संगम
दशाश्वमेध घाट पर ब्राह्मणों द्वारा गंगाजल, दूध एवं पुष्प से भगवान महेश की स्तुति के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। केसरिया साड़ियों में महिलाएं और कुर्ता-पैजामा में पुरुष श्रद्धा भाव से बाबा दरबार की ओर बढ़े। शोभायात्रा में भगवान शिव के परिवार की वेशभूषा में नृत्य नाटिका प्रस्तुत करते कलाकार आकर्षण का केंद्र बने।
डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के उदगार
इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने इस अवसर पर माहेश्वरी समाज से कहा कि "महेश नवमी केवल एक पर्व नहीं, यह उस संकल्प का दिन है जब भगवान शिव ने माहेश्वरी समाज को 'क्षत्रिय से वैश्य' बनाकर व्यापार, दान और धर्म का मार्ग दिखाया। आज काशी की इस पावन धरती पर जब मैं केसरिया सागर देखता हूं तो गर्व होता है कि माहेश्वरी समाज ने व्यापार को सेवा से जोड़ा है।
आपका इतिहास गवाह
जब देश पर संकट आया, माहेश्वरी समाज ने खजाना खोल दिया। जब समाज को स्कूल चाहिए थे, आपने विद्या मंदिर दिए। जब अस्पताल चाहिए थे, आपने धर्मार्थ चिकित्सालय खोले। आज काशी में भी आपके द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र, गौशाला, धर्मशाला लाखों लोगों की सेवा कर रहे हैं।
व्यापारी देश की रीढ़
'व्यापारी देश की रीढ़ है'। और माहेश्वरी समाज उस रीढ़ को संस्कार देता है। आप धन कमाते हैं तो दान भी करते हैं। आप मंदिर बनाते हैं तो स्कूल भी बनाते हैं। यही सनातन का असली स्वरूप है।मैं माहेश्वरी परिषद को धन्यवाद देता हूं कि आपने मुझे इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनाया। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि माहेश्वरी समाज की यह एकता, यह सेवा भाव और यह समृद्धि यूं ही बढ़ती रहे। महेश नवमी पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हर हर महादेव!"
देशभर से मिली शुभकामनाएं
माहेश्वरी परिषद के वरिष्ठ सदस्य नवरतन राठी ने बताया कि इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सांसद सी.पी. जोशी, सांसद लक्ष्मी वर्मा, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री नीलू शर्मा, सांसद अशोक सिंह, विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर सुशील कुमार त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष भोपाल रविन्द्र यति, राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, आजाद सिंह राठौड़, जैसलमेर के चैतन्यराज सिंह, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल एवं डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा सहित कई राजनेताओं ने बधाई संदेश प्रेषित किए।
समाज की विशिष्ट पहचान
परिषद के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने कहा, "माहेश्वरी समाज ने सेवा कार्यों और सांस्कृतिक योगदान से देश-विदेश में विशिष्ट पहचान बनाई है। महेश नवमी हमारे आत्मगौरव और एकजुटता का प्रतीक है। आज रक्तदान शिविर, अन्नक्षेत्र और वस्त्र वितरण भी आयोजित किए गए।"
नेतृत्व और सहभागिता
कलश शोभायात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी एवं मंत्री राकेश कचोलिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सुशील दमानी एवं अतिथियों का स्वागत मीडिया प्रमुख गौरव राठी ने किया। इसमें दीपक माहेश्वरी ,शंकरलाल सोमानी, मांगीलाल सारड़ा, लाला चांडक, राजेश धूत, गिरिराज कोठारी, डॉ. वेणुगोपाल झंवर, धीरज मल, अलका बाहेती, भारती करवा, कैलाश चंद्र राठी, पूजा चांडक, बालकिशन असावा, नरेंद्र भुराडिया, विनोद खटोड़, अनिल सारडा, राजेंद्र कुमार राठी, संजय मालू, रमेश साबू, किशोर मुंदडा, महेश झंवर आदि समाजजन शामिल हुए।
शिव भक्ति और समाज एकता का अनुपम उदाहरण
मंदिर प्रांगण में रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण और काशी की सुख-शांति की कामना की गई। महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में पंडित शंकर महाराज, भागचंद मुंद्डा एवं समाज के द्वारा भगवान महेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। भव्यता और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन ने शिव भक्ति और समाज एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
Comments (0)