khabarilaal news desk:-

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 हेतु बी.ए. काउन्सिलिंग के दूसरे दिन मंगलवार को 196 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जिससे अब तक बी.ए. पाठ्यक्रम में प्रवेशित विद्यार्थियों की कुल संख्या 372 हो गयी है। प्रवेश सेल के उप-समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि सभी विद्यार्थियों के ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही जारी किया गया। काउन्सिलिंग के दौरान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण संकाय, कुलानुशासक, अतिरिक्त कुलानुशासक सहित काउन्सिलिंग केन्द्र का भ्रमण किया तथा नवागत छात्र एवं छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। 

 कुलपति ने किया काउन्सिलिंग केन्द्र का भ्रमण

प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि इंडियन बैंक द्वारा छात्र छात्राओं की काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान वाणिज्य संकाय में खाता खोलने एवं बैंकिंग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बैंक खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें बैंकिंग प्रणाली एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना था। शिविर में बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बैंक खाते के महत्वः डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एवं सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को बैंक द्वारा उपलब्ध विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। इस पहल ने विद्यार्थियों में बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

18 जुलाई तक चलेगी बी.ए. काउन्सिलिंग

प्रो. कामिल ने कहा कि बी.ए. पाठ्यक्रम की काउन्सिलिंग 18 जुलाई तक होगी। ऐसे ऐसे अभ्यर्थी जिनको 15 जुलाई के लिए ई-मेल पर लिंक भेजा गया है वे गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की 02 स्टाम्प साइज फोटो अपनी कटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सहित उक्त तिथि को पूर्वाह्न 10:30 बजे से वाणिज्य एवं प्रबन्ध शास्त्र संकाय पर काउन्सिलिंग हेतु उपस्थित होगें। मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है, अभ्यर्थी उसका अवलोकन कर गेट पास डाउनलोड कर सकता है। अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के उपरान्त निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन (पे.टी.एम., गूगल पे, डेबिट कार्ड, यू.पी.आई. आदि) के द्वारा जमा करना अनिवार्य होगा। 

ईमेल या ए के माध्यम से मात्र दी जायेगी प्रवेश काउन्सिलिंग से सम्बन्धित सूचना

प्रो. कामिल ने कहा कि प्रवेश से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिये अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे क्योंकि प्रवेश काउन्सिलिंग से सम्बन्धित सूचना ईमेल या ए के माध्यम से मात्र दी जायेगी। इस दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातक स्तरीय काउन्सिलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरूण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, हेमन्त मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!