khabarilaal news desk:-

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 28 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह का मुख्य विषय 'विगत एक दशक में भारत की उपलब्धियां : विकसित भारत 2047 की आधारशिला' है।

राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी समारोह की अध्यक्षता

समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी। वहीं, मुख्य अतिथि कैप्टन बी. के. त्यागी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, द शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड होंगे। गौरतलब है कि कैप्टन त्यागी भारतीय नौवहन क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ एवं अनुभवी प्रशासक हैं। वे 32 वर्षों से अधिक के अपने गौरवशाली सेवाकाल में समुद्री परिवहन, पोत संचालन, प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स एवं वैश्विक नौवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।

कैप्टन त्यागी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से अपने करियर की शुरुआत

कैप्टन त्यागी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से अपने करियर की शुरुआत की और विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए वर्तमान में देश के प्रमुख समुद्री संस्थानों में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे हैं। वे नौवहन, पोर्ट विकास, चार्टरिंग, समुद्री कानून एवं शिपिंग प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं।

सुव्यवस्थित रूप से की जा रही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समारोह की सभी तैयारियां

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समारोह की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित रूप से की जा रही हैं। विभिन्न समितियां गठित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे यह दीक्षांत समारोह गरिमा, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के साथ संपन्न हो सके। इसी क्रम में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कोर कमेटी एवं सभी समितियों के संयोजकों की समीक्षा बैठक 03 जुलाई को बुलाई है

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!