khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को बी.ए. एल-एल.बी., एल-एल.बी., एल-एल.एम., एम.पी.एड., एम.एड. एवं पी.जी.डी.सी.ए. की परीक्षा हुई।
प्रवेश परीक्षा दो पालियों में संपन्न
कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा पांच केंद्रों- विश्वविद्यालय स्थित मानविकी संकाय व समाज विज्ञान संकाय, हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज, यूपी कॉलेज एवं जगतपुर पी.जी. कॉलेज में दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें कुल 3901 परीक्षार्थियों में से 3118 उपस्थित एवं 783 अनुपस्थित रहे।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षकों की की गयी थी नियुक्ति
उन्होंने बताया कि पहली पाली (सुबह 08 से 10 बजे तक) में एल-एल.बी. व एल-एल.एम. एवं द्वितीय पाली (अपराह्न 03 से 05 बजे तक) में बी.ए. एल-एल.बी., एम.पी.एड., एम.एड. एवं पी.जी.डी.सी.ए. की परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी थी।
प्राक्टोरियल बोर्ड एवं उड़ाकादल के सदस्यों के निगरानी में कड़ाई के साथ नकल विहीन प्रवेश परीक्षा सम्पन्न
इस दौरान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय स्थित मानविकी संकाय व समाज विज्ञान संकाय, हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज, यूपी कॉलेज एवं जगतपुर पी.जी. कॉलेज के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्राक्टोरियल बोर्ड एवं उड़ाकादल के सदस्यों के निगरानी में कड़ाई के साथ नकल विहीन प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। गौरतलब है कि इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थी की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। प्रवेश परीक्षा में स्मार्ट वाच, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहा
Comments (0)