khabarilaal news desk

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र के तत्वावधान में डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गोसाईपुर मोहांव, वाराणसी में गुरुवार को एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित प्रदान की गई महत्वपूर्ण जानकारी

मुख्य वक्ता डॉ. प्रार्थना मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न रोजगार अवसरों, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम प्रभारी मदनलाल ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए सही कैरियर मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है।

इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह, प्रशासक संजीव कुमार सिंह, संजय कुमार उपाध्याय, राजेंद्र पटेल, विशाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!