khabarilaal news desk

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 'मिशन शक्ति फेज-5' के अंतर्गत मंगलवार को महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के जीवन चरित्र पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

इतिहास के विदुषी महिला पंडित रमाबाई के जीवन के संबंध में लोगों को कराया गया अवगत

मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. आनंद शंकर चौधरी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने इतिहास के विदुषी महिला पंडित रमाबाई के जीवन के संबंध में लोगों को अवगत कराया। प्रो. चौधरी ने कहा कि पंडित रमाबाई ने विषम परिस्थितियों में भी निम्न वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक तरह के प्रयास किये। 

मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त संदेश

महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी प्रो. निशा सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त संदेश है, जो महिलाओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर भी रोक लगाता है। डॉ. अंजु सिंह ने इंफोसिस की संस्थापिका सुधा मूर्ति पर अपने विचार व्यक्त किये।

संचालन डॉ. अंजना वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने किया

उन्होंने बताया कि जीवन में हमें तीन सबसे बड़े सबक सिखना चाहिए- साहस-पूर्ण जीवन, आर्थिक रूप से स्वतंत्रता और सफलता के बाद जमीन से जुड़े रहना। उनका यह संघर्ष हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए और उनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन डॉ. अंजना वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने किया।

Reporter--Rajendra Prasad Gupta

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!