वाराणसी। शिक्षाशास्त्र विभाग,MGKVP के बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विभाग में शुक्रवार को वनोपसेवन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन का मूल उद्देश्य ही सेवा, अनुशासन और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इसी भावना को साकार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है—वनोपसेवन कार्यक्रम। 

विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकान्त सिंह ने कहा कि स्काउट्स जब समूह में कार्य करते हैं, तो उनमें सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व के गुण उत्पन्न होते हैं। इस अवसर पर मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश मिश्रा, प्रो. गोपाल प्रसाद नायक, प्रो. हंसा जैन, डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. राखी देब, डॉ. वीणा वादिनी अर्याल, डॉ. ज्योत्सना राय, डॉ. पवन कुमार, प्रशिक्षक जाकिर हुसैन, निलेश जायसवाल, डॉ. सतीश कुशवाहा डॉ. रणजीत राय आदि उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!