khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने अपने कार्यकाल के गौरवशाली पांच वर्ष पूर्ण कर लिए। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं।
कुलपति प्रो. त्यागी के कार्यकाल में विश्वविद्यालय को नैक मूल्याकंन में सी (C) ग्रेड से 'बी++' (B++) ग्रेड हुआ प्राप्त
कुलपति प्रो. त्यागी के कार्यकाल में विश्वविद्यालय को नैक मूल्याकंन में सी (C) ग्रेड से 'बी++' (B++) ग्रेड प्राप्त हुआ। शिक्षा के साथ ही खेलकूद में भी विश्वविद्यालय ने नया मुकाम बनाया। भारतीय संस्थान रैकिंग प्रणाली (आई.आई.आर.एफ.) में खेल क्षेत्र की उपलब्धियों को आधार बनाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आठवां तथा प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। प्रो. त्यागी के कार्यकाल में शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट योजना के तहत पदोन्नति दी गई। वहीं, 20 वर्षों में पहली बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रोन्नति तृतीय श्रेणी में हुई।
नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शुरू किए गए नए पाठ्यक्रम
नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए। डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए प्रवेश से लेकर परीक्षा तक सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन की गईं। वहीं, प्रधानमंत्री के ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ आह्वान पर स्वयं पैदल कार्यालय आकर कुलपति प्रो. त्यागी ने ईंधन संरक्षण का संदेश दिया। परिसर को सोलर ऊर्जा से युक्त कर ‘ग्रीन कैंपस’ बनाया गया। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस और डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम चलाए गए।
Comments (0)