khabarilaal news desk:-

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश काउन्सिलिंग के क्रम में गुरुवार को बी.एस-सी. बायो में 173 एवं बी.म्यूज. में 22 विद्यार्थियों ने काउन्सिलिंग कराया एवं प्रवेश लिया। प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि शुल्क जमा करने के बाद नव प्रवेशित विद्यार्थियों को परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही जारी किया गया। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को बी.एस-सी. बायो एवं बी.एफ.ए. पाठ्यक्रम की काउन्सिलिंग होगी।

मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड 

प्रो. कामिल ने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जिनको ई-मेल पर लिक भेजा गया है वे गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की 02 स्टाम्प साइज फोटो अपनी कटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सहित उक्त तिथि को पूर्वाह्न 10:30 बजे से वाणिज्य एवं प्रबन्ध शास्त्र संकाय पर काउन्सिलिंग हेतु उपस्थित होंगे। मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है, अभ्यर्थी उसका अवलोकन कर गेट पास डाउनलोड कर सकता है।

अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित  करते रहे अवलोकन

अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन (पे.टी.एम. गूगल पे, डेबिट कार्ड, यूपी.आई. आदि) के द्वारा जमा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिये अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे क्योंकि प्रवेश काउन्सिलिंग से सम्बन्धित सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से मात्र दी जायेगी। 

इस दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो० बंशीधर पाण्डेय, स्नातक स्तरीय काउन्सिलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. रमन पंत, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरूण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, हेमन्त मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!