khabarilaal news desk:-
वाराणसी। MGKVP मुख्य परिसर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश काउन्सिलिंग के क्रम में मंगलवार को बी.एस-सी. गणित में 197 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। साथ ही बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में काउन्सिलिंग के दूसरे दिन 05 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
पाठ्यक्रम में प्रवेशित विद्यार्थियों की कुल संख्या 80
इस प्रकार इस पाठ्यक्रम में प्रवेशित विद्यार्थियों की कुल संख्या 80 हो गयी है। इसी प्रकार बी.कॉम. रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (एईडीपी) में भी 01 विद्यार्थी ने प्रवेश लिया और इस पाठ्यक्रम में प्रविष्ट विद्यार्थियों की कुल संख्या 22 हो गयी।
परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही जारी
प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि सभी प्रवेशित विद्यार्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा किया। शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही जारी किया गया।
नवजात छात्र-छात्राओं को प्रेषित की गई शुभकामनाएं
काउन्सिलिंग के दौरान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, अतिरिक्त कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय, आदि ने काउन्सिलिंग केन्द्र का भ्रमण किया तथा नवागत छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
8 जुलाई को बीएससी गणित के छूटे हुए अभ्यर्थियों की होगी काउंसलिंग
प्रो. कामिल ने बताया कि 08 जुलाई को बी.एस-सी. गणित के छूटे हुये अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जिनको ई-मेल पर लिंक भेजा गया है वे गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की 02 स्टाम्प साइज फोटो अपनी कटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सहित उपर्युक्त तिथि को पूर्वाह्न 10:30 बजे से निर्धारित स्थान पर काउन्सिलिंग हेतु उपस्थित होगें।
मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड
मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपलोड है, अभ्यर्थी उसका अवलोकन कर गेट पास डाउनलोड कर सकता है। अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के उपरान्त निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन (पे.टी.एम., गूगल पे, डेबिट कार्ड, यू.पी.आई. आदि) के द्वारा जमा करना अनिवार्य होगा।
प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अभ्यर्थी करें अवलोकन
प्रो. कामिल ने कहा कि प्रवेश से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिये अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे क्योंकि प्रवेश काउन्सिलिंग से सम्बन्धित सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से मात्र दी जायेगी।
Comments (0)